दिग्गी के काफिले पर पथराव से गुस्से में कांग्रेसी, प्रदर्शन और पुतला दहन

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ अलीराजपुर में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में हिस्सा लेकर धार जिले के कुक्षी से होते हुए इंदौर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुक्षी के बस स्टैंड के करीब कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और पथराव कर दिया। पथराव करने वालों को हिंदूवादी संगठनों से जुड़ा बताया जा रहा है।
शुक्रवार को हुए पथराव के बाद से राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में हैं। शनिवार को इंदौर सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले फूंके गए हैं। राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह के काफिले पर हुए पथराव के विरोध में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस पर पहले धक्का मुक्की हुई, उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका।












Click it and Unblock the Notifications