भटकल की गिरफ्तारी से मिली शाहरुख खान को राहत
नयी दिल्ली। इंडियन मुजाहिद्दीन के कमांडर यासिन भटकल की गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी है। भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ आंतकी यासिन भटकल ना केवल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था, ब्लकि बॉलिवुड के बादशाह खान शाहरुख खान भी यासिन भटकल से परेशान थे, लेकिन अब जब भटकल गिरफ्तार हो चुका है तो सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ शाहरुख खान ने भी राहत की सांस ली है। आप सोच रहे होंगे कि आंतकी यासिन भटकल से शाहरुख खान का क्या संबंध?
भटकल की गिरफ्तारी से कई लोग खुश हैं, लेकिन बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को दूसरों से शायद ज्यादा खुशी मिली है। दरअसल कर्नाटक के भटकल गांव में पैदा हुआ यासिन भटकल अपनी पहचान छुपाने और लोगों को चकमा देने में माहिर था। इंडियन मुजाहिद्दीन का कमांडर भटकल के कई नाम हैं, जिनमें डॉ. इमरान और जरार शामिल है, लेकिन उसका असल नाम सय्यद अहमद जरार सिद्दीबाबा है। अपनी पहचान छुपाने के लिए यासीन भटकल के कई नामों का इस्तेमाल किया था।

इनमे से एक शाहरुख भी है। यासिन भटकल ने अपनी पहचान छुपाने और पुलिस ने बचने के लिए अपना नाम शाहरुख रख लिया था, लेकिन उनसे इस चक्कर के कारण बॉलिवुड के किंग खान शाहरुख खान को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि उसके चक्कर में ही कई बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को विदेशों में ट्रैवल करते वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। विदेशी एयरपोर्ट पर उन्हें अपने नाम के कारण रोका गया था। दरअसल यासीन भटकल के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी की जाती थी। एयरपोर्ट पर उसे लेकर अलर्ट होता था। रेड कॉर्नर नोटिस में उसके कई नामों के जिक्र होते थे। चूंकि उसके कई नामों में से एक शाहरुख भी था, इसलिए जब किंग खान एयरपोर्ट पर जाते तो उन्हें घंटों पूछताछ का सामना करना पड़ता।
यासिन के नाम के चक्कर में शाहरुख खान को इसी नोटिस के चक्कर में कई बार पूछताछ का सामना करना पड़ा, क्योंकि जांच एजेंसियां उनके और यासीन भटकल के छद्म नाम के बीच हमेशा भ्रम में रहती थीं। लेकिन अब यासीन भटकल सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में है, ऐसे में शाहरुख खान को अब विदेश में ट्रैवलिंग करते वक्त एयरपोर्ट पर कम दिक्कत होगी। कब-कब किया भटकल ने शाहरुख को परेशान
13 अप्रैल 2012- न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को दो घंटे रोका गया।
9 नवबंर 2012- बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरूख खान को मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रोक लिया गया।
2009- अभिनेता शाहरुख खान को अमेरिका के शिकागो में नेवार्क एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए दो घंटे रोका गया।












Click it and Unblock the Notifications