क्रिकेट की यादों को सहेजने के लिए बनेगा दस करोड़ का म्यूजियम

यह ध्यान देने योग्य है कि इस म्यूजियम में महान क्रिकेटर सी के नायडू और सैय्यद मुश्ताक अली जैसे क्रिकेटरों की यादों को भी सहेजा जायेगा। इन दोनों क्रिकेटरों के परिजनों ने इनसे जुड़ी चीजों को दान करने पर सहमति भी दे दी है। कहा जा रहा है कि इस म्यूजियम का निर्माण करने में लार्ड्स क्रिकेट म्यूजियम के क्यूरेटर एडम चैडविक की भी सहायता ली जाएगी। म्यूजियम के निर्माण की लागत लगभग 10 करोड़ आएगी।
बीसीसीआई दुनिया में सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड है और बोर्ड इस संग्रहालय को बनाकर भारत के समृद्ध क्रिकेट इतिहास को संजोना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications