पीएम मनमोहन का फूटा गुस्सा, 'चोर' कहे जाने पर बीजेपी पर निकाली भड़ास

नयी दिल्ली। रुपए की बिगड़ती हालत और गिरती अर्थव्यवस्था ने देश के अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री को परेशान कर दिया है। देश की हालत से परेशान पीएम मनमोहन सिंह ने जहां लोकसभा में सोना कम खरीदने और पेट्रोल के इस्तेमाल में किफायत की सलाह दी, तो राज्य सभा में उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। राज्यसभा आज पीएम और विपक्ष के बीच का अखाड़ा बन गया।

पीएम और विपक्ष के नेता अरुण जेटली के तीखी झड़प गुई। राज्यसभा में देश के मौजूदा आर्थिक हालात पर अपने भाषण के दौरान विपक्ष के भारी हंगामे पर उन्होंने नाराजगी जताई। राज्यसभा में पीएम के गुस्से के साथ-साथ उनका दर्द भी फूट गया। पीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह भारत में ही है जहां विपक्ष संसद में पीएम को चोर कहता है। पीएम ने स दन नहीं चलने देने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें नसीहत दी।

 Manmohan Singh loses cool in Rajya Sabha

उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद के काम में बाधा डालता है। राज्यसभा में प्रधानमंत्री के तल्ख तेवर देखकर विपक्ष ने भी हंगामा शुरु कर दिया। पीएम के बयान पर जबाव देते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि सर्व-सहमति बनाना सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। वहीं जेटली ने कहा कि ऐसे किसी लोकतंत्र में नहीं होता जहां विश्वास मत के दौरान प्रधानमंत्री वोट खरीदते हैं।

मनमोहन सिंह ने रुपए के गिरते स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमें अपनी अर्थव्यवस्था पर भरोसा करना होगा। मंहगाई और रुपए की बिगड़ती हालत अर्थव्यवस्था के लिए चिंताजनक है। पीएम ने कोल ब्लॉक घोटाले की गायब फाइलों पर बोलते हुए कहा कि मैं कोयला मंत्रालय की फाइलों का रखवाला नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+