आतंकी यासीन भटकल का लश्‍कर से कनेक्‍शन

नई दिल्‍ली। हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, अहमदाबाद, पुणे और सूरत में हुए बम धमाकों के मुख्‍य आरोपी व इंडियन मुजाहिदीन के संस्‍थापक यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद भारत की खुफिया एजेंसियों को उन आतंकियों की धरपकड़ में जरूर मदद मिलेगी, जो दीमक की तरह देश को खाने में जुटे हैं। साथ ही पाकिस्‍तान में फल फूल रहे आतंकी संगठनों की प्‍लानिंग के बारे में भी पता चल सकेगा, जो भारत के खिलाफ की जा रही है।

यह इसलिये क्‍योंकि भटकल के सीधे ताल्‍लुक लश्‍कर-ए-तैयबा से हैं, जिसका पूर्व कमांडर मोहम्‍मद हाफिज़ सईद है। खुफिया अधिकारी के अनुसार नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गये भटकल वास्‍तव ने इंडियन मुजाहिदीन का गठन लश्‍कर-ए-तैयबा के भारत में फ्रंट के रूप में किया। अधिकारियों के अनुसार भटकल पहले सिमी का सक्रिय सदस्‍य था, लेकिन सिमी के कुछ सक्रिय कमांडरों के पकड़े जाने के बाद भटकल ने उससे नाता तोड़ दिया और अपने खुद के संगठन आईएम का गठन किया। यह संगठन साइकिल या स्‍कूटर के जरिये टिफिन में बम रख कर धमाके करने में एक्‍सपर्ट है।

Yasin Bhatkal

यासिन भटकल को बुधवार रात गोरखपुर के पास भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को की। फिलहाल भटकल बिहार पुलिस की हिरासत में है। भटकल का फिलहाल बिहार पुलिस की हिरासत में है। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को इसकी पुष्टि भी कर दी है। महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने साल की शुरुआत में भटकल और उसके तीन साथियों के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की थी। पुलिस ने मोहम्मद अहमद मोहम्मद जर्रार सिद्धिबप्पा उर्फ भटकल की तस्वीरें और नाम जारी किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+