प्लेट नहीं धोने पर दलित मासूम की गोली मारकर हत्या

मुजप्फरनगर में 11 साल के एक बाल मजदूर की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने जूटे प्लेट धोने से मना कर दिया। एक व्यक्ति ने 11 साल के इस दलित मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल बच्चा सड़क किनारे बने एक ढ़ाबे में काम करता था। ढ़ाबा पर खाना खाने आए जगपाल ने उसे अपना प्लेट धोने के लिए कहा। बच्चे ने प्लेट धोने से इंकार कर दिया। बच्चे के इंकार करने से जगपाल को इतना गुस्सा आया कि सने फौरन अपनी बंदूक निकालकर उसपर गोली दागकर उसकी हत्या कर दी।
गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद से जगपाल भी मौके से फरार हो गया। पुलिस उप अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि जगपाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति: अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.












Click it and Unblock the Notifications