कब्र बन गया आशियाना, दो इमारतें ढ़ही, 6 की मौत, 40 अब भी दबे

हादसा सुबह के तकरीबन 5 बजे हुआ है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। राहत बचावकर्मी सबसे पहले मलबे में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में लगे है। अब तक 7 लोगों को मलबे में सुरक्षित निकाला जा चुका है। चश्मदीदों के मुताबिक अभी भी मलबे में तकरीबन 40 लसोग फंसे हुए है।
राहत बचाव कार्य में दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद गायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुजरात के मुख्यमत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं वडोदरा नगर आयुक्त मनीष भारद्वाज, शहर के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा, नगर के महापौर भरत शाह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने के लिए पहुंच गए है।












Click it and Unblock the Notifications