सिगरेट पीते-पीते महिला ने पब में दिया बच्‍चे को जन्‍म, टॉयलेट टैंक में फेंका

पेंसेल्विेनिया। बच्‍चे को 9 माह तक पेट में पालने के बाद क्‍या कोई मां उसे टॉयलेट टैंक में फेंक सकती है? शायद विश्‍वास करना मुश्‍किल है मगर ये सच है अमेरिका के पेंसेल्विेनिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक स्‍पोर्टस बार के टॉयलेट में महिला ने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया और फिर उसे टॉयलेट के टैंक में फेंक दिया। इसके बाद वह पब में ही रेसलिंग मैच देखने चली गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम अमांडा कैथरीन हेन है और उसकी उम्र 26 वर्ष है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक कैथरीन अपने दोस्‍तों के साथ 17 अगस्‍त को एक पब में रसलिंग मैच देख रही थी। उसी वक्‍त उसे प्रसव पीड़ा हुई। उसने किसी को बताया नही और पब के बाथरूम में चली गई। वो 40 मिनट तक बाथरूम में रही और इस फिर सिगरेट फूंकते हुए पब में वापस आ गई और मैच देखने लगी। जब वह लौटी तो उसके कपड़ों में खून लगा था मगर उसने सबसे यही कहा कि वो ठीक है।

Woman Dumped her Newborn Baby Boy in Sports Bar Toilet.
डेली मेल के मुताबिक अगले दिन सुब‍ह यानी कि 18 अगस्‍त को शिकायत मिली कि टॉयलेट का फ्लश सही से काम नहीं कर रहा है। जांच में पता चला कि टॉयलेट सीट के पीछे टैंक में प्‍लास्टिक बैग में लिपटा हुआ बच्‍चा डूबा हुआ है। मामले की छानबीन शुरु हुई तो पुलिस कैथरीन तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कैथरीन ने बताया कि उसे मई या जून में पता चला कि वह प्रेग्‍नेंट है लेकिन इस संबंध में उसने किसी को नहीं बताया।

जिस रात उसने क्‍लब में बच्‍चे को जन्‍म दिया उस वक्‍त उसके साथ मौजूद किसी भी दोस्‍त को नहीं पता था कि उसके पेट में बच्‍चा पल रहा है। कैथरीन के दोस्‍तों ने बताया कि उन्‍हें ये भी नहीं पता कि 17 अगस्‍त को उसे प्रसव पीड़ा हुई थी। उस रात कैथरीन और उसके तीन दोस्‍तों ने रेसलिंग मैच देखने के लिये पब में एक बुथ बुक कराया था। दोस्‍तों ने बताया कि जब वह मैच देख रहे थे तब हेन उनसे पीठ दर्द की शिकायत कर रही थी और इसलिए वह कुछ देर के लिए वहां से चली गई।

तथाकथित रूप से बच्‍चे की हत्‍या करने के बाद वह चार घंटे तक उसी बार में रही। उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था, लेकिन उसने मैच खत्‍म होने से पहले घर जाने से इनकार कर दिया। पूछताछ में कैथरीन ने कबूल किया कि उसने एक जिंदा बच्‍चे को जन्‍म दिया था और उसे बाथरूम में रखे कूड़ेदान के प्‍लास्‍टिक बैग में लपेटकर टॉयलेट के टैंक में फेंक दिया। उल्‍लेखनीय है कि कैथरीन पर अगर हत्‍या का आरोप साबित हो जाता है तो उसे सजा-ए-मौत भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+