छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी शहीद
बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मंगलवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक कंपनी कमांडर सहित दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने यह भी कहा कि मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया।
दोनों महिला नक्सली हैं। इसके अलावा अन्य नक्सली घायल भी हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से दो बंदूकें भी बरामद की गई हैं। बस्तर के पुलिस प्रमुख अजय यादव ने कहा कि जिला पुलिस और एसटीएफ जवानों का एक संयुक्त दल तलाशी अभियान पर मरदम थाने से रवाना हुआ था।

सुरक्षा बलों में एसटीएफ के कंपनी कमांडर लौह भगत और कांस्टेबल शिवकुमार कुजूर शहीद हो गए। दो महिला नक्सली भी मुठभेड़ में मारी गईं। तलाशी के दौरान उनके शव बरामद हुए। मारी गईं नक्सलियों की पहचान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications