राष्ट्रपति ने राष्ट्र को जन्माष्टमी की बधाई दी

मुखर्जी ने एक वक्तव्य में कहा, "इस पावन पर्व पर आइए हम कृष्ण के उपदेशों को फिर से स्मरण करें, क्योंकि इन्हीं उपदेशों ने शतकों से हमें मन, वचन और कर्म से सच्चाई और नैतिकता की राह पर चलने के लिए प्रेरणा दी है।"
उन्होंने आगे कहा, "जन्माष्टमी के शुभ अवसर मैं अपने समस्त देशवासियों को दिल से बधाई देता हूं और उनके लिए मंगल कामना करता हूं।"
राष्ट्रपति मुखर्जी ने अपने बधाई संदेश में आगे कहा है, "कृष्ण के निष्काम कर्म का महान संदेश हम सभी को अपने देश की शांति, समृद्धि और विकास के लिए निस्वार्थ भाव से एकजुट होकर कर्म करने की प्रेरणा प्रदान करे।"
भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस की याद में मनाया जाने वाला यह पवित्र पर्व पूरे देश में बुधवार को मनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications