रोड साइड रोमियो को सबक सिखाने सड़कों पर घूम रही हैं लेडी दबंग और लेडी सिंघम

मुंबई। रील लाईफ में दंबग और सिंघम को तो आपने देखा और सराहा भी मगर अब रियल लाइफ में लेडी दबंग और लेडी सिंघम के चर्चे जोरों पर हैं। जी हां ये फैसला ऑन द स्‍पॉट करने पर भरोसा करती हैं। मनचलों और शोहदों की हालत ऐसी है कि वो सड़कों पर घबराए-घबराए फिर रहे हैं। कहते हैं कि किसी भी इलाके में लॉ एंड ऑर्डर की पहली जिम्मेदारी पुलिस की होती है। लेकिन अगर पुलिस इसी लॉ एंड ऑर्डर के चक्कर में खुद ही क़ायदे-क़ानूनों से आगे निकल जाए, तो क्या हो? कोल्हापुर में दो महिला पुलिस अफसरों की जोड़ी इन दिनों कुछ ऐसा ही कर रही है।

शोहदों और मनचलों के खिलाफ उनकी सीधी कार्रवाई का तरीका कुछ ऐसा है कि अब लोग उन्हें उनके नाम से कम, बल्कि लेडी दबंग और लेडी सिंघम के नाम से ज्यादा जानने लगे हैं। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक एडिशनल एसपी ज्योतिप्रिया सिंह और डीएसपी वैशाली रोड रोमियो और मनचलों को सबक सिखाने में सख्ती बरत रहीं हैं। ये महिला पुलिस अधिकारी मौके पर ही मनचलों को पकड़कर उनकी पिटाई कर देती हैं। इसके चलते लोग लेडी दबंग और लेडी सिंघम के नाम से जानने लगे हैं।

lady 'Dabangg' and 'Singham'

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कॉलेज, स्कूलों के बाहर बढ़ती छेड़खानी की शिकायतों के चलते कोल्हापुर पुलिस ने इससे निपटने का अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला।
पुलिस के इस तरीके का नाम डारेक्ट एक्शन रखा गया है और इसका जिम्मा थमाया है इन दो महिला पुलिस अधिकारियों पर। ये दोनों महिला पुलिस अधिकारी इस प्‍लान को बड़ी सख्‍ती से अंजाम दे रही है। मनचलों की अक्ल मौके पर ही ठिकाने लगाने के अलावा इन्हें थाने ले जाकर इनके माता-पिता को भी बुलाया जा रहा है। बताया जाता है कि अब तक करीब 150 मजनुओं को थाने पुलिस स्टेशन ले जाया जा चुका है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+