मोदी के दिवाने हुए नीतीश के मंत्री, कहा अगले पीएम के तौर देखना चाहता हूं
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस शख्स के नाम पर बीडेपी से 17 साल पुरानी दोस्ती तोड़ ली अब उसी इंसान के कारण एक-एक कर उनके पार्टी के नेता उसकी तरफ होते जा रहे है। नरेन्द्र मोदी के नाम पर कन्नी काटने वाले नीतीश कुमार के मंत्री उनकी प्रशंसा करने नहीं थक रहे है।
जेडीयू और भाजपा में भले ही गंठबंधन की गांठ खुल चुकी है लेकिन उनकी पार्टी में अभी भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहने वाले मौजूद हैं। इस बार बीजेपी चुनाव समिति की कमान संभालने वाले नरेन्द्र मोदी की तारिफ जेडीयू सांसद जयनारायण प्रसाद निषाद ने की है। उन्होंने मोदी को पीएम के दावेदार के रूप में बताया है।

जेडीयू सांसद निषाद ने हाल ही में गुजरात जाकर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उनपर मोदी का ऐसा जादू छाया कि वो अपने नेता की प्रिक किए बिना खुलेआम मोदी के तारिफों के पुल बांध रहे है। निषाद ने कहा कि तीन दिन पहले उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बिहार के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की।
5 बार बिहार के मुजफ्फरपुर से लोकसभा चुनाव जीत चुके निषाद ने बिना पार्टी कार्यवायी से डरे हुए खुलेआम मोदी की तारिफ की और कहा कि मैं उन्हें देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications