खाद्य सुरक्षा बिल पर वोटिंग से पहले सोनिया बेचैन, इलाज के बाद एम्स से छुट्टी

नयी दिल्ली। पेट के रास्ते लोगों के वोट पाने की जुगत कर रही कांग्रेस सरकार की मुखिया अपनी स्वर्णिम योजना को लोकसभा में पेश करते-करते ही बीमार पड़ गई। फूड सिक्योरिटी बिल पर वोटिंग हो पाती इससे पहले ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी।

तबियत बिगड़ता देख बेटे राहुल गांधी और मंत्री कुमारी शैलजा उन्हें फौरन एम्स ले गई। जहां तकरीबन 5 घंटों तक उनका इलाज चला। गंटों तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। रात को तकरीबन 1 बजकर 30 मिनट पर उन्हें छुट्टी दे गई। सोनिया गांधी के साथ हर पल रहने वाली हरियाणा से कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने बताया कि अब उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है।

Sonia Gandhi discharged from AIIMS

गुलाम नबी आजाद ने बताया कि सोनिया गांधी छुट्टी लेकर घर जा चुकी हैं। अब उनकी तबीयत ठीक है। एम्स में इलाज के दौरान सोनिया गांधी का पूरा परिवार उनके साथ था। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पूरी रात एम्स से ही मौजूद रहे।

एम्‍स के डॉक्टरों के मुताबिक सोनिया गांधी को अस्‍थमा की शिकायत के बाद एम्‍स में भर्ती कराया गया था। उने मुताबिक अब सोनिया गांधी की हालत चिंताजनक नहीं है। सोनिया को बेचैनी, सीने में दर्द और कंपकपी हुई, जिसके बाद उन्‍हें एम्स में भ र्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+