पाक का दावा: भारत ने किया सीज फायर का उल्लंघन, 2 महिलाओं की मौत
इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान, कहने को एक दूसरे के पड़ोसी और बंटवारे के हिसाब से भाई-भाई का रिश्ता! मगर लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) को लेकर जो स्थित पैदा हो रही है वो और गंभीर और खतरनाक होती जा रही है। इस बार पाकिस्तान ने दावा किया है कि रविवार को भारतीय सेना ने बिना किसी उकसावे के सीज फायर का उल्लंघन किया जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो भारतीय सेना पाकिस्तान के आम लोगों को निशाना बना रही है।
रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक नियंत्रण रेखा पर नाक्यान सेक्टर में बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना ने सीज फायर का उल्लंघन किया जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पाकिस्ता के उपायुक्त कोटली मसूदुर रहमान ने सरकारी रेडियो को बताया कि भारतीय सेना ने रविवार की रात बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।













Click it and Unblock the Notifications