VHP की 84 कोसी यात्रा पर टकराव, छवनी में तब्दील हुई अयोध्या

अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को लेकर संत और यूपी सरकार में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। यूपी सरकार सांप्रदायिकता का हवाला देकर इसे रोकना चाहती है तो वहीं संत समाज किसी भी हालत में इस यात्रा से पीछे नहीं हटना चाहते है। ऐसे में इस यात्रा को लेकर दोनों ओर से टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।

प्रदेश सरकार इस यात्रा को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। इसके लिए पूरी अयोध्या को छावनी में बदल दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या की 300 किलोमीटर की परिक्रमा रोकने के लिए अयोध्या को छवनी में तैनात कर दिया है। यात्रा के रास्ते में आने वाले छह जिलों में पहले से ही धारा 144 लागू है, ताकि भीड़ जमा नहीं हो सके। इसके लिए अलग से 1600 पुलिस और अर्धसैनिक बल मंगाए गए हैं।

Security beefed up to stop VHP yatra in Ayodhya.

यात्रा को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 6,000 पुलिस जवानों और अफसर तैनात कर दिया है। फैजाबाद ज़िले की ओर जाने वाली 42 सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। प्रदेश की अखिलेश सरकार के फरमान जारी कर दिया है कि अगर परिक्रमा की कोई कोशिश हुई, तो सख्ती से निबटा जाएगा।

इसके लिए सरकार ने भगवा नेताओं पर चौकसी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश ने इस यात्रा को रोकने के लिए वीएचपी प्रमुख अशोक सिंघल को इलाहाबाद में नजरबंद कर दिया है। बाद में उन्हें दिल्ली जाने की इजाजत मिल गई। सरकार ने इस यात्रा को रोकने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सारे सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए है। मुख्यमंत्री लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है। यूपी सरकार किसी भी कीमत पर इस परिक्रमा यात्रा को नहीं होने देना चाहती है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि वीएचपी और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति खत्म होती है या फिर यात्रा टल जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+