मुझे 100 फीसदी यकीन है कि UPA-3 ही सत्‍ता में आएगी: सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को भरोसा जताया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग), 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराएगा। इसके साथ ही सोनिया ने समय पूर्व चुनाव की संभावना खारिज कर दी। नेशनल मीडिया सेंटर के यहां उद्घाटन के बाद मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में सोनिया ने आशा जाहिर की कि खाद्य सुरक्षा विधेयक संसद के मानसून सत्र में पारित हो जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि संप्रग-3 क्या संभव हो पाएगा, सोनिया ने कहा कि जी हां, निश्चिततौर पर, 100 फीसदी। यह पूछे जाने पर कि सरकार चुनाव में किन उपलब्धियों को लेकर उतरेगी, सोनिया ने कहा कि ये उपलब्धियां अधिकार आधारित शासन पर निर्भर होगी, जिसे सरकार बढ़ावा दे रही है। इसमें सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और भोजन का अधिकार शामिल हैं।

Congress president Sonia Gandhi

समय पूर्व चुनाव से संबंधित एक प्रश्न के जवाब में सोनिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार का कार्यकाल पूरा करना है। सरकार के प्रयासों के बावजूद संसद में लंबित खाद्य सुरक्षा विधेयक के पारित होने के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, "हमें आशा है कि यह पारित हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि संप्रग सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में चल रही है और महंगाई, रुपये के अवमूल्यन तथा भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों पर विपक्ष की तीखी आलोचनाएं झेल रही है। संप्रग सरकार का कार्यकाल अगले वर्ष मई में पूरा हो जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+