यूपी:अखिलेश यादव के गढ़ में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

अज्ञात मोटर साइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें भारथाना रोड के पास रोका और उन पर गोली चला दी। एक राहगीर ने उन्हें पहचाना और इलाके के अन्य लोगों एवं उनके परिवार को जानकारी दी। उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन चौधरी ने बताया कि घटना की पूरी जांच चल रही है और उनके मोबाइल पर आखिरी बार जिस नंबर से फोन किया गया था उसका पता लगाया जा रहा है।
प्रथम द्रष्टया यह रंजिश की वजह से किया गया हमला लग रहा है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने हमलावरों की फौरन पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच, राकेश के भाई प्रदीप शर्मा ने शक जाहिर किया है कि सम्भवत: किसी खबर को लेकर उनकी हत्या की गई है। इस घटना के बाद बाकेवार के थानाध्यक्ष ने उनके घर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications