2014 में जरूर संप्रग की वापसी होगी: सोनिया गांधी
नई दिल्ली। एक लोकतंत्र को स्वतंत्र मीडिया की जरूरत बताते हुए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमें विश्वास है कि संप्रम 2014 के आम चुनाव में जीत दर्ज करेगा। हालांकि उन्होने समय पूर्व चुनाव की संभावना से इंकार किया। नेशनल मीडिया सेंटर के यहां उद्घाटन के बाद मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में सोनिया ने आशा जाहिर की कि खाद्य सुरक्षा विधेयक संसद के मानसून सत्र में पारित हो जाएगा।
यह पूछे जाने पर कि संप्रग-3 क्या संभव हो पाएगा, सोनिया ने कहा, "जी हा, निश्चित तौर पर, 100 फीसदी।" समय पूर्व चुनाव से संबंधित एक प्रश्न के जवाब में सोनिया ने कहा, "हमारा लक्ष्य सरकार का कार्यकाल पूरा करना है।" सरकार के प्रयासों के बावजूद संसद में लंबित खाद्य सुरक्षा विधेयक के पारित होने के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, "हमें आशा है कि यह पारित हो जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि संप्रग सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में चल रही है और महंगाई, रुपये के अवमूल्यन तथा भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों पर विपक्ष की तीखी आलोचनाएं झेल रही है। संप्रग सरकार का कार्यकाल अगले वर्ष मई में पूरा हो जाएगा। समय पूर्व चुनाव के संभावना से राजनीति विशेषज्ञ भी इनकार कर रहे हैं उनका कहना है कि सरकार ने अभी चार राज्यों में खाद्य सुरक्षा विधेयक लागू किया है अत: वह इसका प्रभाव देखना चाहेगी, यह विधेयक अध्यादेश के जरिए लागू किया गया है जो कि अभी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में प्रभावी है।












Click it and Unblock the Notifications