जेल से अस्पताल पहुंचा लश्कर का आंतकी टुंडा

abdul karim tunda
नयी दिल्ली। भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने उससे पूछताछ करने के उसे रिमांड पर लिया है, लेकिन सीने में दर्द की शिकायत के बाद आंतकवादी टुंडा के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

आंतकी टुंडा ने कल रात सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे पहले सफदरजंग अस्पताल भर्ती करया गया, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों की वजह से उसे आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया। यहां उसे सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

अस्पताल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एम्स के बाहर से लेकर अंदर तक सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। वहीं आईसीयू जहां आंतकी टुंडा के रखा गया गया वहां बारी सुरक्षा बल तैनात है। पूछताछ के बाद ही वहां किसी को जाने दिया जा रहा है।एम्स के डॉक्टर उसके स्वास्थ्य के संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि लश्कर का आंतकी और बम बनाने की मशीन टुंडा शनिवार से पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे आंतकी हमलों से जुड़ी जानकारियां हासिल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+