केजरीवाल का 'वार', आतंकवादी हैं संसद और विधानसभा में बैठने वाले नेता
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सामाजिक कार्यकर्ता ने नेता बने आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर संसद और विधानसभा में बैठे नेताओं पर निशाना साधा है। नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए अरविंद केजरीवाल ने शब्दों की मर्यादा लांघ दी और कहा कि संसद और विधानसभा में बैठे नेता आतंकवादी है और उनका कुछ करना चाहिए। दिल्ली में चुनावी सुगबुगाहट के बीच आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मोर्चा संभाल लिया है और राजनीतिक दलों नर निशाना साधना शुरु कर दिया है।
शुक्रवार को सेंट स्टीफन कॉलेज में भाषण के दौरान मुंबई में हुई गैंगरेप की वारदात के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बाहर जो दरिंदे बैठे हैं उनसे ज्यादा खतरनाक दरिंदे सदन में सत्ता संभाल रहें हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमने मुंबई हमले में आतंकवादियों से लोहा लेने वाले जांबाजों को टिकट दिया है और अब ये जीतकर संसद और विधानसभा में बैठे आतंकवादियों से लड़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम लोग फर्स्ट क्लास हैं और हमारे ऊपर शासन करने वाले थर्ड क्लास के लोग।













Click it and Unblock the Notifications