आ गया टाटा सफारी का तुफानी एक्सप्लोरर एडिशन
टाटा सफारी के दिवानों के लिये एक खुशखबरी है। जी हां, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी बेहतरीन एसयूवी टाटा सफारी का नया सफारी स्टार्म एक्सप्लोरर एडिशन पेश किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई नई सफारी एक्सप्लोरर एडिशन की कीमत 10.86 लाख रुपये तय की गई है।
कंपनी ने नई सफारी स्टॉर्म को बेहद ही स्पोर्टी एक शानदार ऑफ रोडर का लुक प्रदान किया है जो कि निश्चय ही युवाओं को बेहद ही पसंद आयेगा। कंपनी ने इस एसयूवी में कस्टमाईज आउटडोर एक्ससरीज को शामिल किया है। जो कि एसयूवी के बोनट से लेकर रियर डोर तक हर जगह शामिल किया गया है।

कंपनी ने इस एसयूवी में 2.2 लीटर की क्षमता का वारीकोर टर्बोचार्ज्ड इंजन का प्रयोग किया है। इसके अलावा कंपनी ने इस एक्सप्लोरर एडिशन में फ्रंट नज गार्ड को शामिल किया है, जो कि इसे बेहतरीन स्पोर्टी लुक प्रदान करता है। सफारी स्टॉर्म एक्सप्लोरर एडिशन में प्रयुक्त जीपीएस नेविगेशन सिस्टम चालक को किसी भी जगह के बारें में पूरी जानकारी प्रदान करता है।

कंपनी ने सफारी स्टॉर्म एक्सप्लोरर एडिशन में नये बेहतरीन क्रोम गार्निश टेल लाईट को शामिल किया है। फॉग लैम्प को शामिल किया है। जो कि चालक को रात के दौरान बेहतरीन प्रकाशा प्रदान करते हैं।
Photos• जेट विमान की तरह हवा में उड़ता है यह आश्चर्यजनक इंसान












Click it and Unblock the Notifications