स्वामी विवेकानंद हैप्पी बर्थडे मनाने अमेरिका जायेंगे बाबा रामदेव
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। योग गुरु बाबा रामदेव स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिये अगले महीने अमेरिका जायेंगे। रामदेव की ये यात्रा 23 सितंबर से शुरु होगी। अपनी इस यात्रा के दौरान बाबा रामदेव शिकागो और न्यूजर्सी का दौरा करेंगे। आयोजकों ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि शिकागो में रामदेव 11 सितंबर 1893 को विश्व धर्म संसद में दिए गए विवेकानंद के प्रसिद्ध संबोधन की 120वीं सालगिरह से जुड़े समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार रामदेव 27 सितंबर को बाबा रामदेव ह्यूस्टन से शिकागो जाएंगे। इसके अगले दिन 25 सिंतबर को शिकागो में यह समारोह होगा। फिर वह 29 सितंबर को न्यूयार्क जाएंगे। यहां से वह न्यूजर्सी जाएंगे जहां वह एक और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता होंगे। रामदेव 30 सितंबर को अटलांटा की यात्रा करेंगे और इसके बाद भारत लौट जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उन्होंने जुलाई 2010 में अमेरिका का दौरा किया था।

रामदेव ने नरेंद्र मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि मोदी में विश्वसनीयता है, लेकिन भाजपा को अपने चरित्र में बहुत कुछ बदलाव करने की जरुरत है। बाबा मानते हैं 2014 के लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार और कालाधन ही मुख्य मुद्दा अहम होगा और इसी मुद्दे को आधार बनाकर को सोनिया गांधी को हरा देंगे। बाबा ने ऐलान किया है कि सोनिया गांधी को हराने के लिए वह खुद रायबरेली में डेरा डालेंगे और उन्हें हराकर ही दम लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications