क्या पटर-पटर बोलने वाले दिग्गी कर पायेंगे सुषमा की बोलती बंद!

भोपाल। अपने बयान से घमासान मचाने वाले कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्‍वराज को चैलेंज दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि है कि वो सुषमा स्‍वराज के खिलाफ विदिशा लोकसभा सीट से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वो अगला लोकसभा चुनाव मध्‍यप्रदेश से लड़ने के लिये तैयार हैं मगर उनकी शर्त है कि वो अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ से किसी भी हालत में चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इसके पीछे तर्क देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसा इसलिये है क्‍योंकि वो वर्तमान सांसद के क्षेत्र को छेड़ना नहीं चाहते। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी आलाकमान अगर उन्‍हें विदिशा से चुनाव लड़ने की अनुमति देता है तो वो सुषमा स्‍वराज के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। यह पूछे जाने पर कि इस बार सुषमा स्वराज के भोपाल से चुनाव लड़ने की संभावना है, तो क्या वे भोपाल से चुनाव लडेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे सुषमा के खिलाफ भोपाल से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

Digvijay Singh wants to contest against Sushma Swaraj from Vidisha.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सुषमा स्‍वराज जहां'जहां गई हं वहां-वहां उन्‍होंने अवैध उत्‍खनन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि सुषमा ने बेल्लारी से चुनाव लड़ा और कर्नाटक में अवैध उत्खनन को बढ़ावा दिया और जब वे मध्यप्रदेश आईं तो यहां भी अवैध उत्खनन को ही बढ़ावा दिया। उत्तर प्रदेश में अयोध्या से लगे जिलो में 84 कोस की परिक्रमा के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह परिक्रमा तो भारतीय परंपरा में चैत्र माह में होती है। भाजपा चुनावी फायदे के लिए इसे अब करना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही इस क्षेत्र में गतिविधियों पर स्थगन दे रखा है, इसलिए यह यात्रा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के भी विरुद्ध है और भारतीय परंपरा के भी विरुद्ध है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+