कोयला घोटाला: आज प्रधानमंत्री संसद में देंगे सफाई

प्रधानमंत्री के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की बात पर लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि हमने शुरू में ही कह दिया था कि हम संसद की कार्यवाई चलने देना चाहते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सरकार को मनमानी करने दें। इस पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि इस मामले पर कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने बयान दिया था और अपना स्पष्टीकरण भी दिया था लेकिन चर्चा का कोई परिणाम नहीं निकला।
कोयला मंत्री के बयान देने के बाद अरूण जेटली ने कहा था कि विपक्ष उनके बयान से संतुष्ट नहीं है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इस पर खुद कोई प्रतिक्रिया दें जो कि इस समय संसद में मौजूद हैं। वहीं कुछ अन्य संसद सदस्यों का मानना है कि घोटाले से जुड़ी फाइलें गायब हो जाना शर्म की बात है। इस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications