अगर भारत कंप्यूटर तो कांग्रेस इसका डिफॉल्ट प्रोग्राम: राहुल गांधी
नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी इन दिनों अपने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां करवाने में जुट गए है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और प्रभारियों की बैठक दिल्ली में हुई, जिसमें शिरकत करने आए राहुल गांधी ने उन्हें 2014 में जीत के लिए टिप्स लिए।
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हए राहुल गांधी ने कहा कि अगर भारत कंप्यूटर है तो कांग्रेस इसका डिफॉल्ट प्रोग्राम है। राहुल गांधी ने पार्टी राज्य इकाइयों, एनएसयूआइ और युवा कांग्रेस के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के मूल तत्व को समेटे हुए है।

भारत और कांग्रेस एक ही डीएनए से बनें हुए है। इसलिए भारत कांग्रेस के बिना संभव नहीं है। कांग्रेस भारत के स्वभाव को प्रकट करती है। यहां गुस्से और आक्रामकता को पसंद नहीं किया जाता।
संबोधन के दौरान राहुल ने अपनी पार्टी के लोगों को बेवजह गुस्से और आक्रामकता से परहेज करने की सलाह दी और कहा कि वो भाजपा प्रचार समिति के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हमलों पर प्रतिक्रिया देने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications