2जी मामले में कोर्ट में पेश होते ही सब भूले अंबानी

कोर्ट के सामने किसी भी तरह का बयान दिए बगैर अंबानी ने सीबीआई के स्पेशल जज ओपी सैनी के सामने कहा कि उन्हें इन मीटिंग की बैठकों में की गई बातों के बारे में अभी कुछ याद नहीं है । मैं बिना रिकॉर्ड देखे कुछ कहने में सक्षम नहीं हैं। जहां अनिल अंबानी कोर्ट में इस मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे तो वहीं सीबीआई का कहना है कि अंबानी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनने का नाटक कर रहे है। सीबीआई की तरफ से गवाह होने के बावजूद भी वो इस केस में किसी भी तरह से मदद नहीं कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 2जी घाटाला मामले में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस टेलिकॉम के तीन एक्जेक्युटिव भी गिरफ्तार हो चुके है। स्वान टेलिकॉम को अवैध भुगतान करने के आरोप में सीबीआई ने इस तीनों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल तीनों जमानत पर रिहा किए जा चुके है। इस घोटाला मामले में सीबीआई की ओर से अडिशनल गवाहों में अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी शामिल है। अनिल अंबानी के बाद 23 अगस्त को टीना अंबानी को बतौर गवाह के रूप में बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications