मुस्लिम नेताओं के दबाव में है उप्र सरकार : राम माधव

RSS flag
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा 84 कोसी परिक्रमा पर रोक लगाये जाने पर राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ प्रवक्‍ता राम माधव ने कहा है कि उत्‍तर प्रदेश सरकार ने 84 कोसी परिक्रमा पर रोक लगाकर ठीक नहीं किया है। उनका यह कदम दिखाता है कि वह कुछ तथाकथित मुस्लिम नेताओं दबाव में काम कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार को तय करना होगा कि इस देश में कैसा मुस्लिम नेतृत्व चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसा या भारत माता को 'डायन' कहने वाला आजम खां जैसा।

उत्तर प्रदेश की प्रयाग नगरी इलाहाबाद में रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित एक समारोह में राम माधव ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, "अच्छा होगा कि संतों की भावनाओं को कुचलने के बजाय सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। संतों के निर्णय के आधार पर हम चौरासी कोसी परिक्रमा जारी रखेंगे। सरकार का सिर्फ इतना दायित्व बनता है कि वह इस यात्रा को सही प्रकार से संपन्न कराए।"

माधव ने कहा, "समाज को तय करना होगा कि हमें संतों व महात्माओं के पीछे खड़ा होना है या जो अल्पकाल के लिए सत्ता की कुर्सी पर बैठने के लालच में देश व समाज को तोड़ते हैं, उनके पीछे।" केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश की आर्थिक स्थिति इतनी नाजुक हुई है। देश की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट हो गई है। वहीं देश की सुरक्षा भी खतरे में हैं, पाकिस्‍तान एक तरफ हमारे सैनिकों पर हमला करता है तो दूसरी तरफ चीन भारत की सीमाओं में घुसपैठ करता है। सरकार बेबस नजर आती है। अत: अब देश को नया नेतृत्‍व देने का वक्‍त आ गया है।

मोदी का नाम लिए बगैर उनके नेतृत्व में अगली सरकार बनाने की ओर इशारा करते हुए माधव ने कहा कि देश के सामने कमजोर नेतृत्व को बदलने का विकल्प भी तैयार है। अब आवश्यकता है कि सभी लोग उस दिशा में प्रयास करें। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने आज प्रदेश की 85 विभागीय योजनाओं में 20 फीसदी कोटा अल्‍पसंख्‍यकों के लिए भी निर्धारित कर दिया है, जिसके बारे में प्रदेश सरकार का कहना है कि वह अल्‍पसंख्‍यकों को समाज की मुख्‍य धारा में लाने के लिए ऐसा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+