मोदी बनें पीएम तो पाकिस्तान से खींच लाएंगे दाऊद इब्राहिम: शिवसेना

मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने भाषम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना करने के बाद उटा विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवामी ने मोदी को आलोचनाओं से बचने की सीख दी तो वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना का कहना है कि जिस मुद्दे पर मोदी ने प्रधानमंत्री की आलोचना की, उसका कल उन्हें समाधान करना होगा।

शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि भाजपा नेता नरेंद्र मोदी जब शीर्ष पद पर बैठेंगे तो वह भगोड़ा माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम को भी भारत ले आएंगे और उसे फांसी पर लटका देंगे।

 Modi as PM will "drag" Dawood to India, says Shiv Sena.

अपने संपादकीय में ठाकरे ने लिखा है कि अगर मोदी दिल्ली में सरदार पटेल की तरह सत्ता पाते हैं तो वे उन सबको जेल में डाल देंगे, जो देश को लूट रहे हैं। वे हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन को पाकिस्तान से खींच लाएंगे और उन्हें फांसी देंगे।

उन्होंने कहा कि वे मालवाहक विमान में स्विस बैंकों से काला धन भरकर उसे वापस भारत ले आएंगे। गरीब और किसान खुश होंगे और कर्ज मुक्त जीवन गुजारेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जो रुपया डॉलर की तुलना में आज गिर रहा है उसमें बिलकुल विपरीत रुझान दिखने लगेगा।

मोदी की प्रशंसा करते हुए ठाकरे ने लिखा है कि अगर मोदी सत्ता में आएंगे तो पाकिस्तानी हमारी सीमा को पार नहीं करेंगे और हमारे सैनिकों की हत्या नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+