6 घंटे की बैठक में मोदी ने बनाई 2014 की रणनीति, आडवाणी भी शामिल

narendra modi
नयी दिल्ली। भाजपा की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जोरों-शोरों से 2014 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगे हुए है। दिल्ली में डटे मोदी ने छुट्टी के दिन पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2014 के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक की खास बात ये रही कि इसमें बीडेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी शामिल हुए। 6 घंटों तक इस मीटिंग में मोदी ने चुनाव की रणनीति तैयार की। लोकसभा के 5 राज्य की विधानसभाओं के चुनाव को लेकर भी पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। मोदी की क्लास में बीजेपी के सभी को चुनाव से संबंधित जानकारी दी गई।

सभी नेताओं को क्षेत्रों में जाकर युवा मतदाताओं को रिझाने पर जोर दिया है। वहीं राजनाथ सिंह ने कहा है पार्टी इस बार अपने ही दम पर 272 लाएगी। इसके लिए सभी राज्यों में पार्टी बड़ी रैलियां करेगी। गौरतलब है कि शनिवार को पार्टी प्रवक्ता और वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग में मोदी ने कांग्रेस पर कड़ा रुख अपनाते हुए आक्रामक तेवर दिखाने की सलाह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+