साधू यादव पर छाया 'मनो' का जादू, कहा मोदी हैं बेस्ट
अहमदाबाद। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले और कांग्रेस की बिहार इकाई के नेता अनिरूद्ध प्रसाद उर्फ साधू यादव की गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी से मुलाकात अब उनके लिए मुसिबत बन गई है।
मोदी से मुलाकात के बाद उनसे प्रभावित साधू ने उनकी तारिफों को पुल बांध दिए। मोदी की तारिफ में वो इतना खो गए कि उन्होंने राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस नेता साधू यादव ने राहुल गांधी की तुलना में मोदी को बेहतर बताया और कहा कि मोदी में प्रधानमंत्री बनने के ज्यादा गुण हैं और वो सबसे बेस्ट हैं।

कल गांधीनगर में मोदी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत में यादव ने कहा कि मेरा ठोस विश्वास है कि राहुल गांधी की तुलना में मोदी में हमारे देश का प्रधानमंत्री बनने के बेहतर गुण हैं । उन्होंने आगे कहा, ‘नरेंद्र मोदी एक ताकतवर नेता हैं और आज हमारे देश को प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी जैसे नेता की जरूरत है। मोदी के तारिफ में उन्होंने कहा कि मोदी हर मायने में राहुल से बेहतर है।
वो लोगों की जरुरतों को समझते है। उनकी परेशानियों को जानते है जबकि राहुल गांधी से मिलने के लिए तीन साल वक्त लगा जाता है। राहुल के साथ-साथ सोनिया को लपेटते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया से कौन डरता है।
लेकिन साधू यादव की ये बातें अब उनके लिए मुसिबत बन गई है। पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर हो सकता है जल्द ही उनकी कांग्रेस से छुट्टी भी हो जाएं।












Click it and Unblock the Notifications