नहीं सुधरेगा नापाक 'पाक', स्वतंत्रता दिवस के दिन एलओसी पर फिर फायरिंग
जम्मू। सेना के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता नेबताया कि पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक बुधवार की देर रात 12.10 से 1.00 बजे तक गोलीबारी की घटना हुई, जिस पर भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे स्वचालित हथियारों, मध्यम मशीनगनों तथा मोर्टारों का इस्तेमाल किया।
प्रवक्ता ने बताया कि हमारे सैनिकों ने भी उसी अंदाज में उनका जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान पर नियंत्रण रेखा तथा जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 2003 के संघर्षविराम का अक्सर उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इससे पहले छह अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ इलाके में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर पांच भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की तरफ से पुंछ एलओसी पर हमला किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications