लालकिले पर 10 वीं बार पीएम मनमोहन सिंह ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। आज पूरा देश 67वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश का पावन पर्व उस समय और भी खूबसूरत और पावन हो गया जिस समय लालकिले पर देश की आन बान शान राष्ट्रीय द्वज तिंरगा फहराया। इस ध्वज को फहराने का गौरव देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिला जिन्होंने लगातार 10 वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया। इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा जी को ही यह सौभाग्य मिला है।

तिरंगे को फहराने के बाद पीएम मनमोहन सिंह ने पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि आज मेरे देश का उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गया है। मुझे इस बात का दुख है कि वहां के लोग मुश्किलों के शिकार हो गये हैं। लेकिन मनमोहन सिंह ने उत्तराखंड के लोगों के साथ गहरी सहानुभूति प्रदर्शित करते हुए कहा कि संकट के क्षण में पूरा देश उनके साथ है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज हम सबके लिए निश्चित ही खुशी का दिन है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर दो महीने पहले तबाही का सामना करने वाले अपने उत्तराखंड के भाइयों और बहनों के प्रति हमारे दिलों में दर्द है, जिन परिवारों को जानमाल का नुकसान हुआ है उनके साथ हमारी गहरी सहानुभूति है। मैं उत्तराखंड के लोगों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि आज संकट की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।"

यही नहीं आंतकवाद और पाकिस्तान के मुद्दे पर पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा में इसके जवानों की हत्याओं पर रोक लगाने के लिए हस संभव कदम उठाएगी। लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जवानों पर हुए कायरतापूर्ण हमले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "हम भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+