लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद खुद को नहीं मानता आंतकवादी

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने कहा है कि मैं आतंकी नहीं हूं और मैं भारत-पाक के संयुक्त न्यायिक आयोग के सामने अपनी बेगुनाही साबित करने को भी तैयार हूं। भारत के सामने खुली चुनौती रखने वाले सईद ने कहा है कि भारत उसे सबूतों के आधार पर आतंकी करार करके दिखाए।
तमाम आंतकी गतिविधियों में शामिल होने वाले आंतकवादी हाफिज सईद अपने आपको बेगुनाह बता रही है। पंजाब असेंबली के बाहर पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सईद ने अपने आपको आंतकवादी नहीं माना और कहा कि कोई बी सरकार उसके खिलाफ सबूत लाकर दिखाए।
वहीं भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव पर आंतकी सईद ने कहा कि पिछले दिनों एलओसी पर हुई फायरिंग को लेकर भारत पाक पर दवाब बना रहा है ताकि पाकिस्तान सईद को भारत को सौंप दें। अपने आपको बेगुनाह साबित करने के लिए हाफिज सईद ने कहा कि वो पाकिस्तान और भारत के ज्वाइंट न्यायिक आयोग के सामने भी पेश होने को तैयार है।
गौरतलब है कि भारत-पाक सीमा पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शदीह हुए जवानों के मौत के पीछे आंतकवादी सईद का हाथ बताया जा रहा है। भारत ने उसपर उस वक्त सीमा पर मौजूद होने का भी आरोप लगाया है। था। लेकिन आंतकी हाफिज सईद ने खुद को इस से अलग बताया है।












Click it and Unblock the Notifications