'शरीफ' की शराफत पर नहीं है भरोसा, पुराना निकला पाक पीएम का बयान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर जारी गोलाबारी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयान ने पाक के दोहरे चरित्र से पर्दाफाश कर दिया। पाकिस्तान के टेलीविजन पर प्रसारित प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भारत के साथ 'नई शुरुआत' करने वाला बयान और सीमा पर पाक सैनिकों की ओर से हो रही गोलीबारी के बाद आज ये खुलासा हुआ कि शरीफ का ये बयान पुराना है। खुलासे के बाद ये पता चला कि शरीफ का ये बयान पाकिस्तान के आम चुनाव के पहले का था।
जब बयान की हकीकत सामने आई तो सबसे पहले शरीफ के संदेश को चलाने वाली पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने रिपोर्ट वापस ले ली। वहीं इस रिपोर्ट के लिए पाकिस्तान के निजी चैनल को जिम्मेदार ठहराया गया।

दरअसल पाकिस्तान के एक निजी चैनल ने पीएम नवाज शरीफ के बयान का छोटा हिस्सा अपने कार्यक्रम में दिखाया, लेकिन उसने अपने कार्यक्रम में एकबार भी ये जिक्र नहीं किया कि ये पुराना बयान है। नवाज शरीफ का ये बयान उनके पीएम बनने से कुछ महीने पहलों का है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस बयान में भारत के साथ रिश्ते सुधारने की इच्छा जाहिर की है। दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव को कम करने की कोशिश में शरीफ ने इस बयान में कहा था कि हम आपस में मिल बैठकर सभी मुद्दों को मैत्रीपूर्ण तरीके से हल करें। दरअसल उनका ये बयान उस वक्त टेलीकास्ट किया गया जब भारत-पाक सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications