पाकिस्‍तान में 14 अगस्‍त को क्‍यों मनाया जाता है स्‍वतंत्रता दिवस

India Pakistan flag
बैंगलोर। भारत और पाकिस्‍तान का विभाजन 15 अगस्‍त 1947 की मध्‍यरात्रि को हुआ था। जिसके बाद भारत का स्‍वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 15 अगस्‍त को जबकि पाकिस्‍तान का स्‍वतंत्रता दिवस 14 अगस्‍त को मनाया जाता है। ऐसा क्‍यों हैं?

पहला कारण:

पाकिस्‍तान का पहला स्‍वतंत्रता दिवस भी 15 अगस्‍त को ही मनाया गया था, लेकिन फिर एक दिन पहले 14 अगस्‍त को मनाया जाने लगा। इसका कारण है कि दूसरे विश्‍वयुद्ध के अंत की घोषणा भी 15अगस्‍त को ही की गई थी। पाकिस्‍तान के रूप में एक अलग राष्‍ट्र की स्‍वीक‍ृति 14 अगस्‍त को हो गयी थी, वहीं 14 को ही ब्रिटिश लार्ड माउंटबेटेन ने पाक को स्‍वतंत्र राष्‍ट्र का दर्जा दे दिया था जिससे कि वह भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्‍ली में उपस्थित हो सके।

दूसरा कारण:

पाक ने 1948 में 14 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया क्‍योंकि संयोग से इसी दिन रमजान का 27 वां दिन था जो कि इस्‍लामी कैलेंडर के अनुसार एक खास और पवित्र दिन होता है। ऐसे में पाक ने एक दिन पहले स्‍वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया। हालांकि भारत और पाकिस्‍तान दोनों देशों के लिए वास्‍तविक स्‍वतंत्रता दिवस 15 अगस्‍त को ही माना जाता है। (दक्षिण कोरिया का लिबरेशन डे भी 15 अगस्‍त को ही मनाया जाता है) यहां तक की भारत के स्‍वतंत्रता एक्‍ट 1947 में कहा गया है कि 15 अगस्‍त 1947 के दिन भारत और पाकिस्‍तान दो अलग अलग राष्‍ट्रों का निर्माण किया गया।

यहां तक की पाकिस्‍तान के संस्‍थापक मोहम्‍मद अली जिन्‍ना ने 15 अगस्‍त को ही पाकिस्‍तान के जन्‍म की घोषणा की थी। पाकिस्‍तान के पहले स्‍टांप पोस्‍ट में 15 अगस्‍त ही मुल्‍क के स्‍वतंत्रता दिवस के रूप में लिखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+