हैदराबाद में आज रविवार नहीं बल्कि मोदीवार है

हैदराबाद। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर भाजपा व नमो-नमो के जयकारे लगने लगे। वैसे सच पूछिए तो आज पूरे देश में रविवार है, लेकिन हैदराबाद में रविवार नहीं बल्कि मोदीवार है। जी हां ट्विटर पर मोदी के लिये लाखों की संख्‍या में ट्वीट किये जा रहे हैं। हर व्‍यक्ति इस समय किसी न किसी माध्‍यम से मोदी से जुड़ना चाह रहा है।

हैदराबाद के लाल बहादुर शास्‍त्री स्‍टेडियम पर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मंच के एक तरफ सरदार वल्‍लभ भाई पटेल और दूसरी ओर स्‍वामी विवेकानंद के बड़े-बड़े कटआउट लगे हैं, जो युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। यहां सिर्फ हैदराबाद के ही नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्‍सों व बैंगलोर, चेन्‍नई से भी हजारों की संख्‍या में लोग मोदी को सुनने के लिये पहुंचे हैं।

सड़कों पर चारों तरफ मोदी-मोदी और सिर्फ मोदी की गूंज है। युवाओं में एक अलग उत्‍साह दिखाई दे रहा है। तमाम लोग तो अकेले नहीं बल्कि पूरे-पूरे परिवार को साथ लेकर आये हैं। आखिर क्‍यों न हो, यह नई सोच नई उम्‍मीद जो जाग चुकी है।

एक नज़र उन ट्वीट्स पर जो मोदी के लिय किये जा रहे हैं।

 मैं भाग्यनगर में होता

मैं भाग्यनगर में होता

Bhaarat Maheshwari ‏@Deewanabharat मेरा अहो भाग्य होता अगर आज मैं भाग्यनगर में होता, feeling sad :( #NaMoInHyd

दूध पिलाने के लिए साँप नही मिल रहा

BJP Allahabad ‏@Bjpallahabad

आपको दूध पिलाने के लिए साँप नही मिल रहा तौ..?.....किसी भी कांग्रेसी को दूध पिलाकर नागपंचमी मना सकते है...|

इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त

dr parag ‏@ParagDr इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त सिर्फ कुछ घंटे के बाद, भावि माननीय प्रधानमंत्री जी बोलेंगे, ऐतिहासिक दिन,,

हैदराबाद मे ओवेसी

Ravi Ranjan ‏@R8RaVi हैदराबाद मे ओवेसी ने मोदी जी को धमकी दी थी की कभी हेदराबाद मे आके बताना.मोदी जी ने जवाब कुछ भी नहीं दिया और आज #NaMoInHyd

युवाओ को धन्यवाद

Ravi Ranjan ‏@R8RaVi @narendramodi जी को इस बात के लिए सभी युवाओ को धन्यवाद देना चहिये की उन्होंने युवाओ को राजनीती के प्रर्ति जो सोच था उसे बदला !!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+