कैसे बनें टेकनीश 2013 की वर्कशॉप का हिस्सा?
गुवाहाटी। आईआईटी गुवाहाटी में शुरू होने वाले देश के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी फेस्टिवल टेकनीश 2013 के अंतर्गत देश भर के छात्रों को विभिन्न प्रकार की कार्यशालाओं में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यदि आप एनिमेशन, एंड्रॉययड डेवलपमेंट, एथिकल हैकिंग, गेम डेवलपमेंट, वेब डेवलपमेंट, ओर्नीथोप्टर, मोबी रोबोटिक्स और इमेज प्रोसेसिंग में विशेष ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, तो आप भी टेकनीश का हिस्सा बन सकते हैं।
आपको सिर्फ आईआईटी गुवाहाटी के फेस्टिवल टेकनीश का फॉर्म भर कर भेजना होगा। वर्क शॉप रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर आप इसका हिस्सा बन सकते हैं। इस वर्कशॉप में देश के किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज व संस्थान के छात्र भाग ले सकते हैं।

वर्कशॉप में रजिस्ट्रेशन के लिये यहां क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications