कल हैदराबाद में गूंजेगा नमो नमो
बैंगलोर। कल रविवार 11 अगस्त को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से 'नव भारत युवा भेरी' को सम्बोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश के युवाओं में मोदी के भाषण को लेकर जबरर्दस्त उत्साह हैं जो कि शाम चार बजे शुरू होगा। जिसके लिए सभी आवश्यक इंतजामात पूरे कर लिये गये हैं और इसे पूरे देश में एक साथ देखा जा सकेगा।
इसके पहले 22 जुलाई 2013 को नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि 'मैं आंध्र प्रदेश भाजपा को धन्यवाद देता हूं कि उन्होने मुझे प्रदेश के युवाओं से बातचीत करने का मौका दिया। अपने फेसबुक अकाउंट पर मोदी ने लोगों से कार्यक्रम के लिए सुझाव और विचार भी मांगे थे। जिस पर लोगों ने बेहद शानदार प्रतिक्रिया दी। इस पोस्ट पर 42065 लोगों ने लाइ्क, 6696 लोगों ने शेयर और 3630 लोगों ने कमेंट दिये।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोदी के भाषण में यूपीए सरकार का भ्रष्टाचार, देश की कमजोर होती अर्थव्यवस्था और युवा प्रमुख मुद्दे होंगे।
मोदी के इस भाषण को सुनने के लिए लोगों ने बड़े पैमाने पर टिकट खरीदे हैं जो कि भारतीय राजनीति में पहली बार हो रहा है जब लोग किसी नेता सुनने के लिए टिकट ले रहे हैं। आंध्र प्रदेश भाजपा से जुड़े लोगों का कहना है कि टिकटों की बिक्री देखकर कहा जा सकता है कि लोग मोदी के भाषण को लेकर खासा उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications