सोशल मीडिया पर सरकारी पहरा, न्यू मीडिया विंग की स्थापना

दरअसल सोशल मीडिया में सरकार के कामों के हो रहे विरोध के बाद सरकार ने ये पहल शुरु की है। इस चुनावी माहौल में सरकार कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहती है। ऐसे में लगातार हो रहे है सरकार विरोधी अभियान से चुनावी माहौल में उसके प्रबंधक और कांग्रेस खासे चिंतित रहे हैं।
सरकारी के खिलाफ चल रहे अभियान पर लगाम लगाने के लिए कांग्रेस ने अपने स्तर से मीडिया और सोशल मीडिया प्रबंधन पर काम शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लगाम लगाने के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय अपने स्तर पर पहले ही काम कर रहा है। सरकारी चैनलों पर मंत्रालय ने खासे बदलाव किए ही हैं। बावजूद इसके सराकर के लिए असली समस्या फेसबुक और ट्वीटर पर सरकारी विरोध को खत्म करना और इस पर लगाम लगाना है।
इसके लिए सरकार ने आरआरटीडी का पुनर्गठन किया है। अब इसे न्यू मीडिया विंग के नाम से जाना जाएगा। इस न्यू मीडिया विंग में युवा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। सूचना और प्रसारण विभाग इन अधिकारियों की तैनाती करेगा।












Click it and Unblock the Notifications