शादी से किया इंकार तो भेजा अश्लील SMS, फिर तेजाब से किया हमला

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के जीटीबी इन्क्लेव में भी इसी तरह के हमले का एक और मामला सामने आया है। जहां एकतरफा प्यार एक युवती के लिए जानलेवा हो गया। शादी से इंकार करने की एक लड़की को ऐसी सजा मिली कि जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। शादी से इंकार करने पर रिश्तेदार ने 21 साल की एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया। तेजाबी हमले में युवती का चेहरा, गर्दन एवं दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गया।
हादसा उस वक्त हुआ जब लड़की अपने दस्तों के साथ काम से लौट रही थी कि तभी पहले से घात लगाए दो मोटरसाईकिल सवार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले शादी से इनकार करने पर आरोपी युवक ने उसे तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। शादी का दबाव बनाने के लिए वो बार-बार उस उसे अश्लील एसएमएस भेजता और उसे तंग करता।
चश्मदीदों के मुताबिक जिस वक्त महिला पर हमला हुआ उस वक्त वहां दो पुलिस कांस्टबेल भी मौजूद थे, लेकिन हमले के बाद भी उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं की। हमले के 25 मिनट तक लड़की तेजाब हमले के सड़क पर ही तरपती रही, बावजूद इसके कोई उसकी मदद के लिए सामने नहीं आई। बाद में लड़की की सहेलियों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। वहीं पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications