रजा मुराद ने शिवराज के सामने मोदी को कोसा
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा है कि जब आप इस देश के सबसे बड़े पद के लिए तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में आपको सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा। उन्होने मोदी का नाम लिये बिना कहा कि भाजपा नेता को शिवराज सिंह चौहान से सीखना होगा, जो कि हर साल मुसलमान भाइयों को ईद की मुबारक बात देने के लिए आते हैं। शिवराज सिंह ने आज एक मस्जिद पर पहुंचकर ईद की बधाई दी और मुस्लिम टोपी भी पहनी।
रजा ने शिवराज का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी मजहब की टोपी पहन लेने से आपके मजहब पर कोई आंच नहीं आती है। जब रजा मोदी के बारे में बोल रहे थे तो मुख्यमंत्री शिवराज उन्हीं के साथ खड़े थे।

इस बीच मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर देशवासियों को ईद की मुबारक बात दी है। हालांकि आज के दिन मोदी के किसी खास औपचारिक कार्यक्रम की जानकारी नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications
