राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

ईद की पूर्व संध्या पर दिए गए संदेश में मुखर्जी ने कहा, "मैं सभी देशवासियों को ईद-उल-फितर के मौके पर बधाई और शुभकामना देता हूं।"उन्होंने कहा है, "रमजान के पाक महीने के दौरान उपवास और इबादत के पूरे होने के बाद मनाई जाने वाली ईद हमें भाइचारा और खुशी की भावना से भर देता है।"
अंसारी ने कहा, "पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा से यह त्योहार मनाया जाता है। यह भाइचारा, प्रेम और अनुग्रह के सार्वभौम संदेश को बल देता है।"
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान के महीने के बाद यह त्योहार मनाया जाता है और यह भागीदारी एवं भाइचारे की भावना को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा है, "यह त्योहार शांति, समृद्धि और खुशी लाए।"


Click it and Unblock the Notifications
