लोकसभा चुनाव में भाजपा का मिशन कामयाब करेगी 'इंडिया272+'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय राजनीति में गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के चुनाव समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी ही मात्र एक ऐसे नेता हैं जो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के प्रचार के लिये नरेन्द्र मोदी ने बकायदा एक टीम भी बनाई है जिसकी अगुवाई पीयुष गोयल करेंगे। गोयल के नेतृत्व वाली टीम चुनाव प्रचार में टेक्नोलोजी की भूमिका किस तरह से रहे इसपर फोकस करेगी। सोशल मीडिया के मद्देनजर जो टीम या कमेटी गठित की गई है उसे ईआईसीसी का नाम दिया गया है जिसे राजधानी दिल्ली में लांच किया गया।
सोशल मीडिया की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में केन्द्रीय भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा नरेन्द्र मोदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि ''मेरा मानना है कि सोशल मीडिया बहुत ही शक्तिशाली माध्यम अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिहाज से। मैं हाल ही में पुणे के फार्ग्युसन कालेज में छात्रों से मिला। मुझे यह देखकर बहुत ही सुखद आश्यर्च हुआ कि मेरे भाषण के संबंध में मेरी तरफ से मांगे गए सुझावों पर नौजवानों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने भरपूर सुझाव भेजे। मैं यह बताते हुए प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं कि भाजपा सोशल मीडिया की ताकत को समझती है। उसे इस बात का भरोसा है कि भारत को बेहतर बनाने में इसकी माध्यम की अहम भूमिका रहने वाली है।"

भाजपा के जिस मिशन 272 + कैंपेन का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं, उस वेबसाइट का पता है- http://www.india272.com । गोयल ने रीडिफ के साथ खास बातचीत में कार्यकर्ताओं को चुनाव रूपी रणभूमि के लिए तैयार करने के बारे में भी विस्तार से बताया सबसे पहले तो भाजपा दस हजार स्वयंसेवकों (वालन्टिर) को अपने साथ जोड़ने का इरादा रखती है। इस माह के अंत तक एक लाख आन लाइन स्वयं सेवकों को जोड़ लिया जाएगा।
ये संख्या चुनाव के निकट आने के साथ बढ़ती जाएगी। इन स्वयंसेवकों को तैयार करने के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वयसेवकों को पार्टी के कार्यक्रमों और विचाऱों के संबंध में तैयार किया जाएगा। इनमें ही उन्हें समझया जाएगा कि मतदाताओं के पास पहुंचने के लिए वे टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किस तरह से करें। इस अभियान के केन्द्र में तो कार्यकर्ता ही रहेंगे, पर उन्हें टेक्नोलोजी की अहमियत समझाई जाएगी। श्री गोयल ने बताया कि उनकी पार्टी के पास मतदाताओं तक पहुंचने के लिए जरूरी टेक्नोलोजी मौजूद है।
उदाहरण के रूप में उनकी टीम के पास हर मतदाता और उसके परिवार की जानकारी है। इंडिया 272+ वेबसाइट का एक सेक्शन स्वयंसेवकों को पूरी तरह से समर्पित है। इसका पता इस प्रकार है- http://volunteer.india272.com। 272+ वेबसाइट में पोस्ट किए गए ब्लॉग के बारे में उद्यमी राजेश जैन ने कहा कि इस मिशन का लक्ष्य यह भी है जिससे कि स्वयंसेवकों को बूथ मैनजमेंट के साथ-साथ मतदाताओं को पार्टी के हक में तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षित किया जाए।
इस बीच, नरेन्द्र मोदी की आगामी 11 अगस्त,2013 को हैदराबाद दी जाने वाली सभा को 272 + तगड़ी कवरेज मिल रही है। कोशिश हो रही है,ताकि इस सभा से जुड़े अनछुए पहलुओं को जनता के सामने रखा जाए। उदाहरण के रूप में मुसलमान औरतें मोदी की सभा को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रही हैं। इसी तरह से वरिष्ठ नागरिक भी सभा को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनमें एक 85 साल का वयोवृद्ध भी है। प्रमुख तेलुगू अखबार इनाडु ने भी 272+ को कवरेज दी। उसने विस्तार से लिखा कि किस तरह से यह वेबसाइट ठोस काम कर रही है।
अब यह देखने वाली बात है कि नई टेक्नोलोजी से भरपूर इस माध्यम के फलस्वरूप भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में 272+ सीटों पर कब्जा जमाकर बहुमत हासिल करती है। और चलते-चलते,नरेन्द्र मोदी की भी टेक्नोलोजी पर राय को जान लिया जाए: ''मैं मानता हूं कि चुनाव और कैम्पेन आते-जाते रहते हैं। पर हमारा मिशन यह रहना चाहिए हमारे लोकतंत्र में स्वस्थ बहस के लिए स्पेस रहे। हमारा लोकतंत्र नौजवानों की आशाओं और आकांक्षाओं को लेकर जवाबदेह रहे।''


Click it and Unblock the Notifications
