तस्वीरें- मोदी से मिले अक्षय और बाबूराव
गांधीनगर। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य द्वारा खेल के क्षेत्र में दिये जा रहे योगदान पर बातचीत की। मोदी ने भी उनकी बातों को ध्यान से सुना और गुजरात सरकार द्वारा खेल से जुड़े कार्यक्रमों की उन्हें जानकारी दी।
अक्षय कुमार और परेश रावल ने राज्य में खेल विश्वविद्यालय खोले जाने और इनके कोर्स में जूडों और कराटे जैसे खेल शामिल करने की सलाह दी। अक्षय कुमार खुद भी मार्शल आर्ट्स के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि गुजरात ने अपने विकास कार्यक्रमों से देश भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिससे कि उन्हें आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से पीएम पद के प्रत्याशी के रूप में भी देखा जा रहा है।

मोदी से मिलने गये अक्षय और परेश
अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गांधीनगर गये।

मोदी से मिले अक्षय
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य में खेल विश्वविद्यालय शुरू करने की बात की है।

मोदी से मिलने गये अक्षय और परेश
अक्षय और परेश रावल मोदी से गांधी नगर में मिले।

क्रिकेट मैच के दौरान
गुजरात के अहमदाबाद में सरदार पटेल स्टेडियम में भारत और पाक के बीच एक मैच का आनंद लेते परेश रावल और भाजपा नेता अमित शाह।












Click it and Unblock the Notifications