सस्पेंशन से नाराज चपरासी ने की प्रबंधक की हत्या

जब तक स्कूल में मौजूद अन्य लोग कुछ समझ पाते, तब तक दोनों पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। सरदना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य का मेरठ शहर के प्यारेलाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार्यो में लापरवाही के आरोप में संतोष को कुछ दिन पहले स्कूल से निलंबित कर दिया गया था। वह अपनी बहाली के लिए प्रधानाचार्य पर लगातार दबाव बना रहा है, लेकिन जब दो दिन पहले प्रधानाचार्य ने साफ तौर पर बहाली से मना कर दिया तो आज उसने हमला करके सबक सिखाने की योजना बनाई। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications