Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नरेन्द्र से रूबरू मोदी : ‘शहीदों का बलिदान बेकार न जाए’

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तानी सेना के हमले में भारतीय सेना के पाँच जवानों के शहीद होने की घटना पर दुःख जताते हुए यूपीए सरकार पर हमला किया। मोदी ने कहा कि शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार चीन से लेकर पाकिस्तान तक विदेश और रक्षा नीति में पूरी तरह विफल रही है।

मोदी मंगलवार शाम यहाँ सिटी पल्स सिनेमा घर में आयोजित द लाइट फिल्म की स्पेशियल स्क्रीनिंग के अवसर पर बोल रहे थे। मोदी ने अपने वैचारिक गुरु स्वामी विवेकानंद पर आधारित द लाइट स्वामी विवेकानंद फिल्म देखने के बाद युवाओं का आह्वान किया कि यह फिल्म वे जरूर देखें। यह फिल्म स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्श को चरितार्थ करती है।

मोदी ने इस अवसर पर कश्मीर में पाँच जवानों के शहीद होने की घटना को लेकर यूपीए सरकार पर भी हमला बोला । नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सवा सौ करोड़ का देश आज चिंता में ग्रस्त है। कभी ये खबर आती है कि चीन अपने करतब दिखा रहा है, तो कभी ये खबर आती है कि पाकिस्तान की सेना हिन्दुस्तान के जवानों के सिर काट के ले जाती है। हिन्दुस्तान का हर इंसान आज चीख-चीख करके कह रहा है कि क्या हो रहा है? हमारे देश के जवान मारे जा रहे हैं। मैं तो देख रहा हूं कि पाकिस्तान हिन्दुस्तान के जवानों के सिर काट रहा है और हिन्दुस्तान सिर झुका रहा है। ऐसा दुर्दैव कभी देखा नहीं है। भारत को एक स्वाभिमान के साथ खड़ा होना होगा।

आइए तसवीरों के साथ जानें द लाइट स्वामी विवेकानंद फिल्म के बारे में और फिल्म देखने के बाद कहा नरेन्द्र मोदी ने :

युवा जरूर देखें द लाइट

युवा जरूर देखें द लाइट

नरेन्द्र मोदी ने अपने वैचारिक गुरु स्वामी विवेकानंद पर आधारित द लाइट स्वामी विवेकानंद फिल्म देखने के बाद युवाओं का आह्वान किया कि यह फिल्म वे जरूर देखें। यह फिल्म स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्श को चरितार्थ करती है।

23 अगस्त को होगी रिलीज

23 अगस्त को होगी रिलीज

राम कृष्ण मिशन के संस्थापक और सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली अध्यात्मिक गुरु के जीवन और उनके विचारों को आम जन तक पहुंचाने के मकसद से फिल्म निर्देशक टूटू दास युवा विवेकानंद से सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रचारक बनने की कहानी द लाइट - विवेकानंद को सिल्वर स्क्रीन पर लाने जा रहे हैं। यह फिल्म आगामी 23 अगस्त को रिलीज होगी।

बीस भाषाओं में

बीस भाषाओं में

द लाइट - विवेकानंद फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता शहर के ऐतिहासिक टाउन हॉल को शिकागो के आर्ट इंस्टीट्यूट का रूप दिया गया, जहां विवेकानंद ने 1893 में अपना प्रख्यात भाषण दिया था। दास का कहना है कि इसे बांग्ला और हिंदी में फिल्माया जाएगा लेकिन निर्माता इसे 18 अन्य भाषाओं में डब करने की योजना बना रहे हैं ।

देश माफ नहीं करेगा

देश माफ नहीं करेगा

नरेन्द्र मोदी ने फिल्म देखने के बाद कश्मीर में भारतीय जवानों की शहादत पर कहा कि इन शहीद वीरों के लहू को बेकार नहीं जाने देना चाहिए। हमें वीरता की साधना करनी होगी। भारत इस प्रकार से असहायता का अनुभव करे, इससे बड़ा कोई दुर्भ्गाय नहीं हो सकता। इसके लिए मैं पूरी तरह केन्द्र सरकार को जिम्मेदार मानता हूँ। उनकी नीतियों, उनके सारे कार्यकलापों, उनकी उदासीनता को यह देश कभी माफ नहीं करेगा।

ये क्या हो रहा है?

ये क्या हो रहा है?

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सवा सौ करोड़ का देश आज चिंता में ग्रस्त है। कभी ये खबर आती है कि चीन अपने करतब दिखा रहा है, तो कभी ये खबर आती है कि पाकिस्तान की सेना हिन्दुस्तान के जवानों के सिर काट के ले जाती है। हिन्दुस्तान का हर इंसान आज चीख-चीख करके कह रहा है कि क्या हो रहा है? हमारे देश के जवान मारे जा रहे हैं। मैं तो देख रहा हूं कि पाकिस्तान हिन्दुस्तान के जवानों के सिर काट रहा है और हिन्दुस्तान सिर झुका रहा है। ऐसा दुर्दैव कभी देखा नहीं है। भारत को एक स्वाभिमान के साथ खड़ा होना होगा।

नरेन्द्र से स्वामी विवेकानंद

नरेन्द्र से स्वामी विवेकानंद

द लाइट स्वामी विवेकानंद के जरिए स्वामी विवेकानंद के जीवन को फिर से फिल्माने का प्रयास किया गया है । जब वह नन्हें बालक बाइल थे तब से जब वह युवावस्था में नरेंद्रनाथ दत्त हुए और फिर उनके जीवने के बाद के हिस्से भी फिल्म में दर्शाए गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+