चाकू की नोंक पर पागल ने किया ट्रक हाईजैक, 40 को रौंदा, 7 मरे

इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 35 घायल हैं, जिन्हे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक अर्जुन कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक को अर्जुन ने अपने कब्जे में ले लिया था और उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस हादसे के बाद से कोतवाली थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी है और लोग गुस्से में हैं।
भीड़ ने कोतवाली थाना क्षेत्र व अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं प्रशासन के बिगड़ते हालात के मद्देनजर आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया है। वहीं खबर ये भी आ रही है कि जिस चालक को गिरफ्तार किया गया है वो इस ट्रक का असली चालक नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अर्जुन एक विक्षिप्त है जिसने ट्रक के असली चालक को बंधक बना लिया था और खुद ट्रक लेकर भाग गया था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications