जम्मू-कश्मीर में तालिबानियों को घुसाना चाहती है ISI!

इस बात को आगे बढ़ाने से पहले हम आपको रक्षा मंत्रालय की उस प्रेस विज्ञप्ति पर ले जाना चाहेंगे, जिसमें लिखा था कि सोमवार-मंगलवार की रात सरहद पर 20 लोगों ने भारतीय पोस्ट पर हमला किया। उनकी ओर से पाकिस्तानी सैनिकों के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे जो सैनिक की वर्दी पहने हुए थे। असल में वो कुछ और लोग और कोई नहीं बल्कि आतंकवादी ही थे, जिन्हें पास सेना भारत में घुसपैठ कराना चाहती थी। असल में एलओसी पर जब भी आतंकवादियों को घुसपैठ करानी होती है, तो उन्हें कवरिंग फायर पाक सेना ही देती है।
भारतीय खुफिया विभाग ने इस संबंध में एक रिपोर्ट केंद्र को भेजी है, जिसमें लिखा है कि आईएसआई के कई दस्ते तालिबान के प्रशिक्षित आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराना चाहती है, ताकि वो यहां आकर शांति भंग कर सकें और आतंक फैला सकें। अफगानी आतंकवादी कश्मीरी आतंकवादियों की तुलना में कहीं ज्यादा तत्पर और तेज़ माने जाते हैं। यही कारण है कि इस बार भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे कैम्पों की जगह तालिबानी कैम्प से आतंकी बुलाये गये हैं। इन आतंकियों की सहायता से पाकिस्तान गर्मी के मौसम में भारत में खून की होली खेलने का प्लान बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications