जेएनयू में एक और छात्रा पर हमला, कॉलेज कैंपस में की छेड़खानी

पीड़िता के अनुसार रविवार दोपहर वह अपने मित्रों के साथ छात्रावास के बाहर बैठी थी जब उसके पूर्व सहपाठी अभिनेंद्र जैन ने उस पर हमला किया। छात्रा जेएनयू परिसर के शिप्रा छात्रावास में रहती है। पुलिस के अनुसार जैन ने छात्रा का गला दबाया और उसे धमकी दी। उसने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया जबकि अन्य छात्राएं इस घटना को आतंकित होकर देखती रह गईं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसके संबंध थे और वह उसके प्रति दीवाना था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैन ने लड़की से कहा कि वह किसी अन्य पुरुष से बात नहीं करे। जब लड़की ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया तो उसने हमला करके दुर्व्यवहार किया। अधिकारी ने कहा कि लड़की की शिकायत के बाद जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि इसके चार दिन पहले ही जेएनयू परिसर में ही एक छात्र ने छात्रा पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications