बिहार: सड़क हादसे में 10 कांवडि़यों की मौत

छपरा। बिहार के जमुई और सारण जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे 10 कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि सात कांवड़िए घायल हो गए। सारण जिले के तरैया थाना के छपिया गांव के पास मंगलवार तड़के एक बोलेरो के पलट जाने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि तीन कांवड़िए घायल हो गए। तरैया के थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी मृतक गोपालगंज के बैकुंठपुर के निवासी थे।

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां सभी की हालत सामान्य बनी हुई है। इधर, जमुई जिले के सिकन्दरा थाना क्षेत्र में एक सुमो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि चार कांवड़िए घायल हो गए। ये सभी बाबा बैद्यनाथ धाम से पूजा कर वापस लौट रहे थे। सिकन्दरा के थाना प्रभारी मानवेन्द्र कुमार ने बताया कि जमुई-नवादा मार्ग पर स्थित बिछवे गांव के समीप एक सुमो विक्टा और ट्रक में हुई सीधी टक्कर में सुमो पर सवार पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

10 'Kanwariyas' killed in 2 separate road accidents in Bihar

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति चिन्ताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया मृतक नालंदा जिले के हरनौत क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं जो देवघर और बासुकीनाथ में भगवान शिव का जलाभिषेक कर लौट रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+